फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सात घंटे गुल रही 60 हजार आबादी की बिजली

Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डाकखाना उपकेंद्र पर शटडाउन लिए जाने से शहर की करीब 60 हजार आबादी की बिजली रविवार रात सात घंटे बंद रही। पयागीपुर से डाकखाना उपकेंद्र तक हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग का कार्य कराने के लिए विद्युत वितरण की ओर से रविवार की रात 11 बजे से सोमवार सुबह तक शटडाउन लिया गया था। इसके चलते कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सिविल लाइन, सिरवारा रोड, बढ़ैयावीर, पुलिस लाइंस, विवेकनगर, लोलेपुर, लालडिग्गी आदि मोहल्लों की करीब 60 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। हालांकि ठंडी की वजह से लोगों को कोई खास दिक्कत नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें