फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वैवाहिक समारोह में दुल्हन के पिता का डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Fri, 08 Mar 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के ओमनगर के एक मैरिज लॉन में बुुधवार रात को वैवाहिक समारोह के दौरान दुल्हन के पिता से बाइक सवार उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में करीब डेेढ़ लाख रुपये रखे थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांंच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के बैजापुर गांव निवासी संजय कुमार यादव की बेटी का विवाह बुधवार को शहर के ओमनगर के मैरिज लाॅन में था। संजय का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे मैरिज लाॅन में बरात का स्वागत किया जा रहा था। तभी तीन अज्ञात लोग बाइक से पहुंचे औैर उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये रखे थे। उन लोगों ने चोरों को दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तेजी से भाग गए। संजय कुमार यादव की तहरीर पर कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
भांजे की बरात में मामा का सवा दो लाख रुपये से भरा बैग चोरों ने किया पार
कोतवाली नगर के अमहट मैरिज लॉन की घटना
अमहट (सुल्तानपुर)। कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट के एक मैरिज लॉन में बुधवार रात भांजे की बरात में आए मामा का 2.25 लाख रुपये से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कूरेभार कस्बा निवासी सतीश अग्रहरि के भांजे की बरात शहर के अमहट स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। बरात में करीब 120 बराती शामिल थे। सतीश ने अपने हाथ में रुपयों से भरा बैग लिया था। उसमें से मैरिज लाॅन के मालिक को 75 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वे बैग लेकर सभी बरातियों के साथ बाहर निकले। इसी बीच किसी ने उनका बैग पार कर लिया। बाहर अंधेरा था और मैरिज लॉन में सीसीटीवी भी नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि बैग में 2.25 लाख रुपये रखे थे। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें