फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखा सहायक मनरेगा का घूस लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विकास खंड भेटुआ में तैनात लेखा सहायक मनरेगा का फाइल स्वीकृति के नाम पर घूस लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। सीडीओ के निर्देश के क्रम में खंड विकास अधिकारी ने लेखा सहायक मनरेगा से जवाब मांगा है।
प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हैं। तैनात कर्मचारी बेखौफ घूस ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विकास खंड भेटुआ कार्यालय का प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखा सहायक मनरेगा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे किसी फाइल को पास कराने के नाम पर घूस लेते व उस रकम को जेब में रखते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिले के उच्चाधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया लेकिन ब्लॉक के अधिकारी मामले के प्रति गंभीर नहीं दिखे।
मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी कुसुमलता को इस संबंध में पत्र जारी किया है। सीडीओ के निर्देश के बाद बुधवार को खंड विकास अधिकारी कुसुमलता ने लेखा सहायक मनरेगा को पत्र जारी कर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। सीडीओ का कहना है कि इस मामले में डीसी मनरेगा को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें