फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अच्छी नस्ल के गोवंशों के पालक पुरस्कृत

Wed, 29 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के सराय भीषम में आयोजित गोपाष्टमी मेले में गो पूजन करते अति​थि।  
विज्ञापन
मोतिगरपुर। पहाड़पुर सराय भीषम में बुधवार को पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद सिंह की स्मृति में 69 वां गोपाष्टमी मेला आयोजित हुआ। मेले में पशुपालकों ने अच्छी नस्ल की गाय-बछिया व बैलों की जोड़ियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरए चौधरी व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश यादव की टीम ने मेले में आए गोवंशों का मूल्यांकन किया। देसी बछिया वर्ग में मलवा के लकी मिश्र प्रथम व डड़वाकला के आदित्य द्वितीय स्थान पर रहे। जर्सी बछिया वर्ग में पहाड़पुर के सुरेश गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। देसी गाय वर्ग में पहाड़पुर के हर्षित को प्रथम व डड़वाकला के महावीर यादव को द्वितीय स्थान मिला। जर्सी गाय वर्ग में मलवा निवासी पवन मिश्र प्रथम और डड़वाकला के समर बहादुर यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बैल जोड़ी प्रतियोगिता में डड़वाकला के देवमणि यादव की जोड़ी प्रथम और पहाड़पुर के राम किशुन की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
गन्ना प्रजाति वर्ग में धरसौली के विशाल सिंह प्रथम और पहाड़पुर के श्याम बिहारी मिश्र द्वितीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यक्षता पूर्व प्रधान राम अछैवर सिंह ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति मौजूद रहे। संचालन शिवमोहन शुक्ल ने किया। आयोजन शशिबिंद कुमार सिंह बेचन ने किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी 49 गो आश्रय स्थलों पर गोपूजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें