फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुक्केबाजों ने दिखाया दम, मंडल में बनाई जगह

Fri, 01 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मुक्केबाजी का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनपदीय माध्यमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिला स्तर पर जीत के बाद अब इन खिलाड़ियों ने मंडलीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

रामकली बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सब जूनियर बालक वर्ग 38 से 40 किलो भार वर्ग में बालमुकुंद सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालक संवर्ग में 44 से 46 किलो भार वर्ग में अमीर हम्जा, 48 से 50 किलो भार वर्ग में शनि गौतम, 46 से 48 किलो भार वर्ग में अखंड कुमार, 50 से 52 किलो भार वर्ग में अर्पित निषाद व 52 से 54 किलो भार वर्ग में अखंड बरनवाल ने जीत दर्ज की।

सीनियर बालक संवर्ग में 56 से 60 किलो भार वर्ग में नितिन पाल विजेता रहे। बालक संवर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज से केवल अमीर हमजा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, बाकी अन्य सभी विजेता खिलाड़ी महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के रहे।
विज्ञापन


बालिका संवर्ग में केवल सीनियर बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 42 से 45 किलो भार वर्ग में अर्चना व 45 से 48 किलो भार वर्ग में अणिमा ने जीत दर्ज की। समापन अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव ने विजेता बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर व्यायाम शिक्षिका शशिकला मौर्य, सुरेश यादव, श्रद्धा सिंह, राहुल तिवारी, मुनेंद्र मिश्र, श्रवण सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें