सुल्तानपुर। रविवार शाम स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में लंभुआ निवासी मोहम्मद शहबाज (23) आ गया। चलती ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे चला गया और दोनों पैर कट गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने घायल मोहम्मद शहबाज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर ने बताया कि युवक का दोनों पैर कट गया है। परिजनों को सूचना भेजी गई है। संवाद