फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इलेक्ट्रिक लाइन के लिए जोड़े गए बूम व पोर्टल

Wed, 30 Mar 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्लॉक लेकर हुआ रेलवे काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे विभाग की ओर से डबल इलेक्ट्रिक लाइन संचालित करने के लिए कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर बूम  और पोर्टल लगाए गए। इसके लिए दिन में आधे घंटे का ब्लॉक लिया गया। कार्य पूर्ण होते ही डबल इलेक्ट्रिक लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन दिनों रेलवे लाइन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक लाइन के दोहरीकरण योजना पर भी काम चल रहा है। 11 मार्च से रोड ब्लॉक लेकर नई पटरियां बिछाने का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। अब इलेक्ट्रिक डिवीजन की ओर से ट्रेनों की पावर लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।

इसके तहत बुधवार को कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर आधे घंटे का रूट ब्लॉक लिया गया। इसके तहत स्पेशल क्रेन के जरिए बूम को सपोर्टिंग एंगल से जोड़ा गया।  निर्माण विभाग के अभियंता बीएस यादव ने बताया कि बूम व पोर्टल को जोडने का काम शुरू कर दिया गया है। यह पूरा होने के बाद अन्य कई सेक्शन की  टेस्टिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ट्रेनों का संचालन डबल इलेक्ट्रिक लाइन पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें