फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: किसान सहकारी चीनी मिल में हुई बॉयलर की पूजा

विज्ञापन
बॉयलर पूजन के लिए हवन करते जीएम राजेंद्र प्रसाद व अन्य लोग। - फोटो : बॉयलर पूजन के लिए हवन करते जीएम राजेंद्र प्रसाद व अन्य लोग।
विज्ञापन
द्वारिकागंज। किसान सहकारी चीनी मिल में सोमवार को बाॅयलर पूजन किया गया। जीएम राजेंद्र प्रसाद ने हवन पूजन कर आगामी पेराई सत्र 2025-26 में बेहतर संचालन का संकल्प लिया। उन्होंने मिल परिवार की ओर से सफल, सुरक्षित और समृद्ध सत्र की कामना की। पूजन के बाद प्रबंधक ने नारियल फोड़ा। कहा कि यह टीम भावना और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो मिल की सफलता का आधार बनती है।
विज्ञापन

चीनी मिल के मुख्य पुजारी चंद्रिका प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन संपन्न कराया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने पूजा में शामिल होकर आगामी पेराई सत्र में बेहतर उत्पादन और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर चीफ इंजीनियर विवेक कुमार यादव, मुख्य गन्ना अधिकारी वीपी शुक्ल, पूर्वांचल किसान सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष शकील अहमद, महामंत्री अवधेश सिंह के अलावा चीनी मिल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें