फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के उदयपुर नहर के पुल के पास शनिवार की देर शाम एक युवक का शव पानी में उतराता मिला। मृतक की शिनाख्त उगईपुर (बीसापुर) निवासी सुमित प्रजापति (23) पुत्र पितार प्रजापति के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि सुमित शुक्रवार सुबह घर से निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल सका। प्रतापगंज पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी।
वहीं, ग्रामीणों ने हत्या कर युवक का शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें