धम्मौर (सुल्तानपुर)। मनियारपुर गांव में एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। गांव निवासी अर्जुन यादव (35) मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। बुधवार सुबह उनकी पत्नी सीमा ने अर्जुन को चारपाई पर नहीं देखा, तो वह कमरे में दृश्य देखकर वह सन्न रह गईं।
अर्जुन का शव छत के हुक के सहारे गमछे के फंदे से लटका धा। सीमा की चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अर्जुन के दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी सात वर्ष और छोटी पांच वर्ष की है। बेटा तीन माह का है। अर्जुन अमेठी जिले के एचएएल कोरवा में माली का काम करते थे। अर्जुन की मौत से पत्नी व बच्चों का रो कर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।