फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहर में मिला ननिहाल से लापता छात्र का शव

Thu, 16 Jul 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। ननिहाल से शहर के लिए निकले लापता छात्र का शव तीसरे दिन बुधवार दोपहर मालापुर गांव के पास नहर में मिला। परिजनों ने शव की पहचान अंबेडकरनगर जिले के भीटी के दुबाने का पूरा निवासी शाश्वत दुबे (16) के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाश्वत की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक शाश्वत दुबे सुल्तानपुर के सौरमऊ स्थित यश कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा-12 का छात्र था। शहर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। सोमवार शाम अपने दोस्त की बाइक से जयसिंहपुर के चंदरहा मिश्रौली गांव स्थित अपने मामा अमरेश मिश्र के घर पहुंचा था।
कुछ देर रुकने के बाद रात 08:30 बजे शहर जाने के लिए निकला, लेकिन इसके बाद कुछ पता नहीं चला। देर रात तक कमरे पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को जयसिंहपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार दोपहर कादीपुर के मालापुर गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिलने का पता चलने के बाद परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त शाश्वत के रूप में की। उसकी जेब से नकदी और बाइक की चाबी मिली।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मोबाइल के सीडीआर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें