फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ड्रेन में मिला पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव

Mon, 29 Sep 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के सूबेदार का पुरवा मजरे त्रिलोकपुर गांव निवासी रामलाल (68) का शव रविवार को गुलालपुर ड्रेन की झाड़ियों में फंसा मिला। पांच दिन से लापता रामलाल की तलाश कर रहे परिजन शव मिलने के बाद बेहाल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



दीनानाथ ने बताया कि उनके पिता बुधवार शाम करीब पांच बजे गुलालपुर ड्रेन के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को मुंशीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे। रविवार को नेवढिया गांव के पास ड्रेन की झाड़ियों में शव फंसा होने की जानकारी मिली।



ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया तो वह उनके पिता रामलाल का निकला। दीनानाथ का कहना है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से रामलाल नाले में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें