फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला एएनएम छात्रा का शव

Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे केएनआई कस्बे के एक निजी हॉस्टल में रहने वाली एएनएम छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। केएनआई के चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि मृतका की पहचान बंधुआकला के मुड़ुई नेवादा निवासी राकेश वर्मा की पत्नी अनीता (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन

हॉस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो अनीता का शव कमरे की छत पर लगे पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दे दी गई है। बताया गया कि वह किसी निजी चिकित्सा संस्थान से एएनएम का कोर्स कर रही थीं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें