विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के देवरा निवासी राहुल की पत्नी प्रियंका (24) का शव सोमवार को घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।