फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : 17 से शुरू होगा दूसरे चरण का नामांकन

Sun, 16 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पांचों नगर निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 15 नामांकन स्थल बनाए गए हैं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट समेत लंभुआ व कादीपुर तहसील मुख्यालय पर नामांकन स्थल बनाए गए हैं। 17 अप्रैल से शुरू हो रही दूसरे चरण की नाम निर्देशन प्रक्रिया को देखते हुए कलेक्ट्रेट समेत तहसीलों में बैरिकेडिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन




नगर पालिका के लिए कलेक्ट्रेट में छह नामांकन स्थल बनाए गए हैं। डीएम न्यायालय में अध्यक्ष पद का नाम निर्देशन होगा। इसके साथ ही सीआरओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय कक्ष, पुराना निर्वाचन कार्यालय, एडीएम प्रशासन व अपर उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय कक्ष में सभासदों का पर्चा दाखिल होगा। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में शनिवार से बैरिकेडिंग शुरू करा दी गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि 17 से 24 अप्रैल तक 11 से तीन बजे के बीच नामांकन किया जा सकेगा।





कादीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का तहसील के राजस्व लेखाकार कक्ष व सभासद पदों का नाम निर्देशन नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष में होगा। दोस्तपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का तहसीलदार के न्यायालय कक्ष व सभासद पदों का नामांकन तहसील के नायब तहसीलदार के न्यायालय में होगा।
विज्ञापन






कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का तहसीलदार लंभुआ व सदस्य पदों का नामांकन न्यायालय नायब तहसीलदार भदैंया के कक्ष में होगा। नगर पंचायत लंभुआ के अध्यक्ष पद का एसडीएम न्यायालय व सभासद पदों का नामांकन न्यायालय चकबंदी अधिकारी और नायब तहसीलदार लंभुआ के न्यायालय में होगा।





नगरपालिका के मतदान कार्मिकों को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार से बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। दोस्तपुर व कादीपुर नगर पंचायत के मतदान कार्मिक कादीपुर तहसील मुख्यालय से रवाना होंगे। लंभुआ व कोइरीपुर नगर पंचायत के मतदान कार्मिकों को लंभुआ तहसील से रवाना किया जाएगा।





नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त किया है। सीडीओ अंकुर कौशिक को नगर पालिका परिषद, एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय को कादीपुर व दोस्तपुर और सीआरओ शैलेंद्र मिश्र को कोइरीपुर व लंभुआ का पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। तीनों अधिकारियों को पूरी नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें