फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटके मिले तीन लोगों के शव

Mon, 15 Jun 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधान, एक महिला व एक युवती के शव फंदे से लटके मिले। उनकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


गोसाईगंज के अरवल कीरी करवत के पूर्व प्रधान हरिवंश वर्मा (71) का शव सोमवार सुबह घर के बगल स्थित टिनशेड में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, हरिवंश सोमवार सुबह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटे। तलाश करने पर परिजनों ने घर के बगल बने टिनशेड में उनका शव रस्सी के सहारे बल्ली से लटका देखा।

परिजनों ने बताया कि वह बीमार चल रहे थे। परिवार में पत्नी दौलती देवी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों बच्चों का विवाह हो चुका है। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, कुड़वार के धरावां निवासी मोहम्मद अलीम की पुत्री ताहिरा बानो (26) रविवार रात खाना खाकर अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ कमरे में सो गईं। सोमवार सुबह ताहिरा का शव कमरे की छत से फंदे पर लटका देखा गया। ताहिरा की शादी बल्दीराय के इसौली गांव में शान मोहम्मद के साथ हुई है। वह करीब एक माह से मायके में रह रही थीं।

कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।

उधर, शहर के घासीगंज निवासी मो. लईक की पुत्री साबरीन बानो (21) का शव सोमवार सुबह घर के एक कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। बिस्तर पर एक स्टूल भी पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के अपराध निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें