फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बोर्ड ने दिया अंतिम मौका, 10 अप्रैल तक ठीक होंगे छात्रों के विवरण

Sat, 04 Apr 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल जिले के 79,666 विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रवेशपत्रों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए अंतिम मौका दे दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10 अप्रैल तक ही सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर से जुड़ी गलतियां सामने आई थीं, जिससे छात्र-छात्राएं परेशान थे। अब परिणाम जारी होने से पहले बोर्ड ने इन त्रुटियों को ठीक कराने का आखिरी अवसर दिया है। सभी विद्यालयों को अपने विद्यार्थियों के विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर संशोधित सूची तीन प्रतियों में पांच अप्रैल तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा करनी होगी।
हर प्रति में विद्यालय की स्पष्ट संस्तुति अनिवार्य होगी। कार्यालय स्तर पर इन अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज 10 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


त्रुटि शेष न होने का देना पड़ेगा प्रमाणपत्र
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार विद्यालय एक प्रमाणपत्र देंगे, जिसमें यह उल्लेख हो कि अब किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में कोई त्रुटि शेष नहीं है। सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें