फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बोर्ड परीक्षार्थी बहुविकल्पीय में प्राप्त कर सकते हैं शत-प्रतिशत अंक

विज्ञापन
क्षमा सिंह। - फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के चित्रकला विषय में बेहतर अंक प्राप्त करना काफी आसान है। रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारिकागंज की कला शिक्षिका क्षमा सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ना बेहद जरूरी है, जिससे परीक्षार्थी यह समझ सकें कि क्या और कैसे करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई छात्र निर्देश पढ़े बिना ही उत्तर लिखना शुरू कर देते हैं। इससे गलती हो जाती है और अंक कट जाते हैं। चित्रकला का प्रश्नपत्र मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित होता है। प्रश्नपत्र के प्रारंभ में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। इनमें आलेखन कला या प्राविधिक कला के किसी एक खंड से 20 प्रश्न हल करने का विकल्प रहता है। आलेखन कला के बहुविकल्पीय प्रश्नों में शत-प्रतिशत अंक पाने के लिए रंगों की सही जानकारी आवश्यक है। प्राविधिक कला में ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित प्रश्नों का नियमित अभ्यास कर पूर्ण अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। प्राकृतिक दृश्य चित्रण में ग्रामीण दृश्य का अभ्यास करने से 30 में 30 अंक संभव हैं।
विज्ञापन

परीक्षार्थी इन बातों का भी रखें ध्यान...
-बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करते समय चारों विकल्प ध्यान से पढ़ें।
प्राकृतिक दृश्य चित्रण में पहले हल्के रंगों, फिर गहरे रंगों का इस्तेमाल करें।
प्राकृतिक दृश्य चित्रण में झोपड़ी, वृक्ष, झाड़ियां, पर्वत, उड़ते पक्षी, छोटे मानव चित्रण का विशेष अभ्यास करें।
आलेखन कला में पुष्प, पत्तियां, लताएं बनाते समय सही संयोजन व लयात्मकता का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें