फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर जांची गईं 27.64 फीसदी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है, अब तक कुल 27.64 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं चारों मूल्यांकन केंद्रों को मिलाकर जांची जा चुकी हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के चार इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी व नेशनल इंटर कालेज कादीपुर शामिल हैं। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर गैर जनपदों से 3,89,882 उत्तर पुस्तिकाएं आई थीं। इसमें राजकीय इंटर कालेज में 85,238, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 96,372 महाराणा प्रताप इंटर कालेज उतुरी में 1,13,863 व नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर 94,409 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आई थीं।
इसमें राजकीय इंटर कालेज में अब तक 23,286, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज में 23,488, महाराणा प्रताप इंटर कालेज उतुरी में 32,392 तथा नेशनल इंटर कॉलेज में 28,628 कॉपियां मूल्यांकित की जा चुकी हैं। चारों केंद्रों पर अब तक कुल 1,07,794 कॉपियां मूल्यांकित की जा चुकी हैं। जीआईसी में 27.32, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 24.37, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में 28.42 व नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में 30.32 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन

जेडी ने किया मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण
सुल्तानपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) अयोध्या मंडल मनोज द्विवेदी और डीआईओएस एसके तिवारी ने चारों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जेडी ने सभी परीक्षकों को निर्देशित किया कि मास्क लगाकर ही मूल्यांकन कार्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखें। कोविड-19 से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से बताई गई रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें। इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, ऑब्जर्वर अब्दुल कादिर भी मौजूद रहे।
16 से मूल्यांकित होंगी भौतिक विज्ञान की कॉपियां
सुल्तानपुर। पहले चरण में चयनित विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म होने के करीब है। अब अन्य विषयों के मूल्यांकन की तिथि उप नियंत्रकों ने जारी की है। जीआईसी में 16 से भौतिक विज्ञान विषय की कॉपियां मूल्यांकित की जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज में पहले चरण में सामान्य हिंदी, संस्कृत, उर्दू, गृहविज्ञान, तर्कशास्त्र, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, चित्रकला व संगीत गायन की कॉपियां मूल्यांकित हो रही हैं।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई से भौतिक विज्ञान विषय की कॉपियां जांची जाएंगी। सभी उप प्रधान परीक्षक अपनी टीम के साथ 16 मई को उपस्थित हों। नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में 18 मई से संगीत गायन, वाणिज्य, चित्रकला, गृहविज्ञान, रंजन कला और कंप्यूटर विषय की कॉपियां मूल्यांकित होंगी। उप नियंत्रक केडी सिंह ने बताया कि सभी उप प्रधान परीक्षक अपनी टीम के साथ 18 मई को रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें