फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sun, 11 Aug 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जर्जर तार व चार दिन से फुंके ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर शनिवार को जरईकलां गांव के ग्रामीणों ने हलियापुर उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसएसओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के जरईकलां गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। पिछले पांच माह के भीतर ही कई बार ट्रांसफार्मर जल गया और तारों के टूटने से घंटों आपूर्ति ठप रहती है। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल, गर्मी आदि समस्याओं से जूझना पड़ता है। चार दिन से गांव का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होने से शनिवार को जरईकलां प्रधान प्रतिनिधि राजा सिंह की अगुवाई में अक्षय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, दिग्विजय सिंह, लोकनाथ, विजय आदि ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र हलियापुर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

जेई के नहीं रहने पर एसएसओ श्रवण कुमार पांडेय को ज्ञापन दिया। इस संबंध में जेई परशुराम ने बताया कि उनकी आईडी अभी तक नहीं चालू हुई थी। इसलिए दूसरे के सहारे काम करते थे। अब आईडी चालू हो गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदलवाकर आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें