फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बीएलओ नदारद तो कई बूथ देर से खुले

Mon, 23 Nov 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के सरकौड़ा बूथ का खुलने का इंतजार करती बीएलओ। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का रविवार हुआ। किसी बूथ पर बीएलओ नदारद तो कई बूथ देर से खुले। उधर, डीएम ने सदर तहसील के अमिलिया कला समेत अन्य बूथों का जायजा लिया। उन्होंने पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के निर्देश कार्मियों व अधिकारियों को दिए। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजर से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार एवं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों ने भी बूथों का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम गरिमा सोनकिया मौजूद रहीं। कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय हरखपुर बूथ में सुबह सवा 11 बजे बूथ संख्या 211 के बीएलओ राधेश्याम मिले, लेकिन 212 की बीएलओ नदारद थीं। राधेश्याम ने बताया कि अरमान का नाम दोनों बूथों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। आने वाले लोगों का फॉर्म भराया जा रहा है। हरखपुर में विधानसभा की मतदाता सूची में कुल 1913 मतदाता हैं जबकि पंचायत चुनाव की सूची में 2322 मतदाता हैं। कुल 409 मतदाता पंचायत चुनाव में अधिक हैं।


12 बजे खुला सरकौड़ा बूथ
कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय सरकौड़ा बूथ सुबह 11:26 बजे तक बंद रहा। सुबह पहुंची बीएलओ सीमा पाल और सुपरवाइजर चंद्रभान वर्मा बैठने की व्यवस्था न होने से खड़े इंतजार करते रहे। करीब 12 बजे विद्यालय की एक कर्मी ने आकर ताला खोला। इसके बाद काम शुरू हो सका। प्राथमिक विद्यालय धरावां के बूथ संख्या 201 से 205 के बीएलओ मौजूद रहे। एहसान अहमद ने बताया कि फाॅर्म 6 भरकर नाम बढ़वाने आए हैं। बूथ संख्या 205 की बीएलओ पुष्पावती ने बताया कि लालबहादुर मृतक का फॉर्म नाम काटने के लिए भरा गया था, लेकिन मतदाता सूची के क्रमांक 1055 पर अभी नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन



नाम संशोधन व नाम बढ़ाने के लिए भरे फॉर्म
शहर के रामलीला मैदान में बने पांच बूथ पर दोपहर 12.05 बजे बीएलओ की मौजूदगी में नाम संशोधन, नाम बढ़ाने व नाम काटने के फॉर्म भरे गए। 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले नीतेश कसौधन, ममता सोनी, हनुमान मोदनवाल ने नाम बढ़वाने का फार्म भरा। बीएलओ राजकुमारी, राजकुमार सोनकर, सीमा राव, माया गुप्ता व शाह आलम ने बताया कि लोगों ने जरूरत के मुताबिक फॉर्म लेकर भरे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, दिनेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह राणा, रवि अग्रहरि भी मौजूद रहे।

कुड़वार के सरकौड़ा बूथ का खुलने का इंतजार करती बीएलओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें