फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए घमासान आज

Sat, 06 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में दोनों जिलों के 13 ब्लॉकों में रविवार को चुनाव होंगे। अधिकतर सीटों पर आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। दोनों जिलों में पांच लोगों के नाम निर्देशन पत्र वापस लेेने के बाद 31 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


रविवार को वोटिंग को देखते हुए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीडीसी को अपने पाले में करने का खेल चल रहा है। सुल्तानपुर में आठ व अमेठी के पांच ब्लॉकों में चुनाव होगा। दोनों जिलों में 14 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिसमें सुल्तानपुर में छह व अमेठी में आठ नाम शामिल हैं। चुनाव को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

11 बजे से आज मतदान
सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे से वोट पड़ेंगे। तीन बजे के बाद से मतगणना शुरू होगी। रविवार को ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन्होंने लिया नाम निर्देशन पत्र वापस
सुल्तानपुर। शनिवार को नाम वापसी के दौरान करौंदीकलां में आशीष वर्मा, कादीपुर में राखी, जयसिंहपुर में राम किशोर शुक्ल व लंभुआ में कविता ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब आठ ब्लॉकों में 20 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में ये हुए निर्विरोध
ब्लॉक- प्रत्याशी का नाम- पार्टी
अखंडनगर- ऊर्मिला उपाध्याय- बसपा
दोस्तपुर -  श्वेता सिंह-  सपा
भदैंया - सरोजनी देवी- सपा
कूरेभार - छोटेलाल- सपा
लंभुआ - मीना यादव- सपा
प्रतापपुरकमैचा - निर्मला मिश्रा-सपा

इन प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर
ब्लॉक - प्रत्याशी का नाम
करौंदीकलां- शिवनारायण वर्मा व शिवप्रसाद यादव
कादीपुर- आरती सिंह, श्रवण कुमार व वीरेंद्र सिंह
मोतिगरपुर- अभिषेक सिंह राणा, श्रवण कुमार व उमेश सिंह
जयसिंहपु-ि मंजू शुक्ला व सुषमा सिंह
धनपतगंज-  जानकी देवी व नीलम कोरी
बल्दीराय- जवाहरलाल व रज्जब
कुड़वार- कौशलेंद्र प्रताप सिंह व फिरोज खान
दूबेपुर - कनी्हैयालाल, राजकुमारी, धर्मराज व ऊदल

अमेठी में इनके बीच मुकाबला
ब्लॉक-प्रत्याशी
जामों- नफीस चौधरी, गीता व अवनीश शर्मा
सिंहपुर- रंजीत व रमेश
मुसाफिरखाना-अरुणा सिंह व नीतू
जगदीशपुर-रवीउलनिशां व नीलम कुमारी
बाजार शुकुल- राकिया बानो व भूपेंद्र विक्रम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें