फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जरूरतमंदों को कंबल, साइकिल व सिलाई मशीन की वितरित

Wed, 03 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
आजाद समाज सेवा समिति के वा​र्षिकोत्सव पर शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते राज्यसभा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आजाद समाज सेवा समिति का 30 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क में मनाया गया। अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में निराश्रितों व जरूरतमंद परिवारों को 1000 कंबल, 100 साइकिल और 80 सिलाई मशीन वितरित की गई। मुख्य अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्र ने युवाओं को नशे से दूर रहने और मोबाइल की लत से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

आजाद समाज सेवा समिति के संस्थापक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि समिति वही सार्थक है, जो सबसे कमजोर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने खुदीराम बोस के जीवन संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की चर्चा की। समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अनूप संडा, सपा नेता पप्पू रिजवान, मोहम्मद शकील खान, शक्ति प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया।
संस्था के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, उपाध्यक्ष बबलू सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मंत्री शैलेश वर्मा, अशोक तिवारी, सर्वेश सिंह, अरविंद यादव, विनोद रावत, पवन शर्मा, रवि दुबे, सरदार जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंकुरण फाउंडेशन के डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ खान, सामाजिक कार्यकर्ता केशव गुप्ता और कमलेश दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें