सुल्तानपुर। भाजपा का गांव चलो अभियान मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 848 गांवों व वार्डों में भाजपा नेताओं ने पहुंचकर सरकार की योजनाएं बताईं। कार्यकर्ताओं ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने शहर के अभियान में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाते हुए बूथों को सक्रिय करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक विजय त्रिपाठी ने बताया कि 848 गांवों और वार्डों में अभियान पूरा हो चुका है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने शाहगंज वार्ड में बूथ समिति की बैठक करने के बाद घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इसके बाद वार्ड की साफ-सफाई की। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश रावत, बूथ अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, वीरेंद्र कोरी, किशोर भटनागर समेत अन्य मौजूद रहे।
पूर्व महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा, संजय सोमवंशी व रजनीश मिश्रा की ओर से निरालानगर और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल की ओर से विवेकनगर में अभियान चलाया गया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान की ओर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।