फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद बवाल के लिए भाजपा जिम्मेदार: सांसद

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद, साथ में जिला व शहर अध्यक्ष।-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस के मनोनीत जिला व शहर अध्यक्षाें को शपथ दिलाने सुल्तानपुर पहुंचे अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कहा कि अब हम अहमदाबाद अधिवेशन में लिए संकल्प के मुताबिक काम करेगी। मुर्शिदाबाद बवाल के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी परिसर में शपथ ग्रहण और वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सुल्तानपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता बहुत जुझारू हैं।
इस मौके पर डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओपी चौधरी, अशोक सिंह हिटलर, प्रमोद मिश्र, वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह सनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

वक्फ बिल पर उठाए सवाल
रामराज व वक्फ बिल पर केएल शर्मा ने सरकार की आलोचना की। कहा कि जनमत को विश्वास में लेकर जो बिल पास किया जाए, वहीं जनभावना के अनुरूप होता है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर कहा कि इसे अखिलेश से पूछिए, इतिहास पढ़ेंगे तो जवाब खुद ही मिल जाएगा।
विज्ञापन


दिखी गुटबाजी तो सांसद ने दी नेताओं को नसीहत
जिले में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई। कुछ नेताओं ने जिला कार्यालय न जाकर अमहट में ही सांसद केएल शर्मा का स्वागत किया। हालांकि उन्हें यह पसंद नहीं आया और शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कांग्रेसियों को खरी-खोटी सुनाई।
कहा कि गुटबाजी बड़ी बात नहीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप पार्टी की गाइडलाइन को न मानें, गद्दारी करें, पार्टी को कमजोर करें। ऐसा करना है तो वह तुरंत पार्टी छोड़ दें और दूसरे दलों में चले जाएं। उन्होंने मनोनीत जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को भी नसीहत देते हुए कहा कि जो वरिष्ठ हैं, उन्हें सम्मान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें