फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट घोषित होते ही भाजपा में घमासान

Mon, 23 Jan 2017 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
खूब की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही भाजपा में बवाल शुरू हो गया है। अमेठी के गौरीगंज विधानसभा प्रत्याशी के विरोध में सोमवार को मुसाफिरखाना में भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


घोषित प्रत्याशियों के विरोध में सोमवार को सुल्तानपुर जिले की इसौली, सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सुल्तानपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपाई भी शामिल रहे। अभी प्रकरण और भड़कने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुल्तानपुर भाजपा की ओर से रविवार को चार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा करते ही जिले में बवाल शुरू हो गया है। पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में इसौली, सदर (जयसिंहपुर) व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के दावेदार समर्थक एवं कुछ पार्टी के लोग विरोध में उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। इसौली विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बजरंगी को टिकट दिए जाने के विरोध में दोपहर दर्जनों लोग भाजपा कार्यालय पहुंच गए। पार्टी कार्यालय के सामने लोगों ने हंगामा काटा एवं पार्टी के निर्णय का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें