फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, बसपा व सपा ने किया फैसले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी दलों ने स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा कि कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। जिले के लोग आपसी भाईचारा कायम रखते हुए मिसाल बनाए रखें।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सब लोग सम्मान करें। सभी लोग मिलकर जिले में सामाजिक सद्भाव को बनाए रखेें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि हम उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं।
यह निर्णय किसी भी पक्ष के जय और पराजय का नहीं है। उम्मीद है कि फैसला फासलों को मिटाएगा। लोगों से अपील है कि संविधान में स्थापित सर्व धर्म समभाव और भाई चारे के उच्च मूल्यों को निभाते हुए अमन-चैन बनाए रखें।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए। पार्टी की ओर से फैसला शिरोधार्य है। राजनीतिक दलों को इसमें बयानबाजी नहीं करना चाहिए। हम फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें