क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद सम्मानित किए गए पार्टी के नेता। स्रोत-पार्टी
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान की रूपरेखा रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में दी गई।
जिला प्रभारी मीना चौबे ने बताया कि मोदी के 25 वर्ष अभूतपूर्व रहे हैं। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान में कुल 13 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें 'आशीर्वाद का दीया'', 'सपनों का भारत' और 'नमो सेवा गाथा' प्रमुख हैं।
17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर ''आशीर्वाद का दीया'' कार्यक्रम बूथ स्तर पर होगा। इसमें लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की कहानियां सामने लाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का अभियान बताया।
पार्टी के नेताओं को किया सम्मानित
कार्यशाला में पूर्व जिला महामंत्री शशिकांत पांडेय और पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी को क्षेत्रीय समिति का सदस्य बनाया गया। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. के.सी. त्रिपाठी के निधन पर शोक भी जताया गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा, आनंद जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।