फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को गड़ासे से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गड़ासे से काट डाला। हत्या के बाद उसने भाई का सिर खेत में, जबकि धड़ को तालाब में फेंक दिया। संदेह होने पर पुलिस ने बड़े भाई को हिरासत में लेकर शुक्रवार को पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार (39) पुत्र अभयराज का अपने बड़े भाई बृज कुमार से मामूली विवाद चल रहा था। तीन दिन पूर्व बृज कुमार ने अपने छोटे भाई राकेश कुमार को गड़ासे से काट डाला और सिर अखंडनगर थाना क्षेत्र के खुशामदपुर गांव के खेत में फेंक दिया। साथ ही खेत के पास ही स्थित तालाब में धड़ फेंककर फरार हो गया।
शुक्रवार की सुबह खुशामदपुर गांव में बच्चों ने खेत में सिर पड़ा देखा। यह जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना पाकर सीओ कादीपुर सुरेंद्र कुमार, एसओ अखंडनगर बेंचू सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सिर कब्जे में ले लिया। इस बीच रामपुर गांव से पहुंचे बृज कुमार ने सिर की पहचान की। एसओ को बृज कुमार पर कुछ संदेह हुआ तो उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में बृज कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश कुमार आए दिन उसे पीटता था।
इसलिए उसने तीन दिन पूर्व छोटे भाई को गड़ासे से काट डाला। शव की शिनाख्त न हो सके इसलिए सिर को खेत में और धड़ को तालाब में फेंक दिया था। एसओ अखंडनगर बेंचू सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी शीला से बात हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पत्नी शीला हत्या का मुकदमा जौनपुर जिले के शाहगंज थाने में दर्ज कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें