फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दो मुंह, चार आंख वाले बछड़े का जन्म

Wed, 25 Nov 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
18. भदैंया के अहिरौली गांव में दो मुंह वाले बछड़े का हुआ जन्म। स्रोत-किसान
विज्ञापन
भदैंया। अहिरौली गांव में सोमवार को एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया। इस अनोखे बछड़े के चार पैर, चार आंखें और चार कान हैं। जन्म के बाद से ही यह बछड़ा इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है। राजेंद्र प्रसाद यादव की गाय ने इस बछड़े को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर बछड़ा अस्वस्थ हो गया।
विज्ञापन

डॉक्टर को बुलाकर उसे इंजेक्शन लगाया तो वह ठीक हो गया। आसपास के गांवों से भी लोग उसे देखने पहुंच रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक शारीरिक विकृति है। गर्भाशय में दो भ्रूण विकसित हुए लेकिन वे अलग नहीं हो पाए। इसी वजह से बछड़े के दो मुंह विकसित हो गए। ऐसी स्थिति कभी-कभी देखने को मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें