कादीपुर। बिजली विभाग की तरफ में कस्बे के निराला नगर मोहल्ले में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। शनिवार को आयोजित शिविर में 16 बकायेदारों ने बिल के 2़ 50 लाख रुपये जमा किए। शिविर में अवर अभियंता दीनदयाल यादव, टीजीटू प्रदीप कुमार यादव, मीटर रीडर शेषनाथ यादव व सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।