फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर अमहट चौराहे के पास दूबेपुर मोड़ पर शनिवार सुबह 10 बजे एक बेकाबू कार ने सामने से दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार छात्र कोतवाली नगर के अलीगढ़ निवासी मेगदाद मेंहदी (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार कुड़वार के भंड़रा बाजार निवासी राजमिस्त्री द्वारिकाबख्श सिंह (45) व भंड़रा पूरबपटी निवासी मजदूर हरिश्याम कोरी (45) घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
अमहट चौकी प्रभारी रजत पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मेगदाद को डॉकटरों ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। अलीगढ़ निवासी जवादुल हसन की तीन संताने थीं। मेगदाद भाई-बहनों में मझला था। वह सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल अमहट में कक्षा आठ का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें