फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2024 05:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार का शव पड़ा मिला। शव के पास में ही बाइक गिरी पड़ी मिली है। हादसे को देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रोड पर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक बाइक सवार का शव पड़ा देखा। कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। आधारकार्ड से उसकी शिनाख्त लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर सराय मकर कोला निवासी सोनू चौहान (34) के रूप में हुई। युवक का शव सड़क किनारे बिजली के पोल के पास मिला था। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। उसके पास पड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवारजन को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें