फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 10 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोस्तपुर के पसियापारा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
विज्ञापन
दोस्तपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पसियापारा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 07.15 बजे लखनऊ से बाइक से अंबेडकरनगर जा रहा छात्र अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों ने घायल छात्र को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंबेडकरनगर जिले जैतपुर, भुजगी निवासी अमन तिवारी (19) के रूप में हुई। यूपीडा कर्मियों के जानकारी देने पर दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची अमन की मां कंचन ने बताया कि उनके पुत्र ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई करने के लिए वह लखनऊ में रहने लगा था। पिता संतोष तिवारी गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। इस समय वह गांव आए हैं। वह भी अपने पुत्र की मौत की जानकारी मिलने पर पर दोस्तपुर सीएचसी पहुंचे थे।
संतोष तिवारी ने बताया कि सोमवार को बेटे अमन ने उनसे फोन पर बात की थी। बताया था कि मंगलवार सुबह घर आ जाऊंगा। लखनऊ से अमन बाइक से घर के लिए निकला था। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि बाइक को पिकअप से भेलारा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दोस्तपुर सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अंबेडकरनगर के जैतपुर, भुजगी निवासी संतोष तिवारी की तीन संताने थीं। बड़ा पुत्र अमन था। मझली बेटी खुशी (17) व सबसे छोटी पुत्री रानी (19) है। अमन की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इनसेट-
डिवाइडर से भिड़ी अनियंत्रित बाइक, युवक जख्मी
सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर के पास सोमवार की देर रात करीब 11.30 बजे बाइक से बिहार जा रहा युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। उसे सीएचसी दोस्तपुर में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान पंकज पांडेय (35) निवासी पूरा हरा नीमा, भोजपुर, बिहार के रूप में हुई। वह अंबाला से अपनी बाइक से घर जा रहा था।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को दोस्तपुर टोल प्लाजा पर रखवाया गया है। पंकज ने हेलमेट पहना था। उसकी जेब से पांच हजार रुपये मिले, जिसे दोस्तपुर पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें