सेमरी बाजार। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरैता चौराहे के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार कादीपुर कस्बा निवासी गगन सिंह (22), सचिन मिश्र (23) व सचिन तिवारी (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां, चिकित्सक ने गगन को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक व तीनों युवक घायल अवस्था में पड़े मिले थे। जयसिंहपुर के बौरा जगदीशपुर गांव से लौटते समय देर रात तीनों लोगों ने एक ढाबे पर भोजन किया। वहां से निकलते समय बाइक गगन सिंह चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। बिरसिंहपुर अस्पताल से सचिन मिश्र व सचिन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)