फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गड्ढे में गिरी बाइक, राजमिस्त्री की मौत

Wed, 07 Aug 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार राजमिस्त्री व एक श्रमिक घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लंभुआ ले जाया गया। राजमिस्त्री को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राजापट्टी निवासी नन्हेंलाल धुरिया (40) राजमिस्त्री थे। वह मंगलवार सुबह बाइक से लोटिया निवासी मजदूर श्रीराम गौतम (50) के साथ काम की तलाश में निकले थे। काम नहीं मिलने पर दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक नन्हेंलाल चला रहा था। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास नन्हेंलाल की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई।


हादसे में नन्हेंलाल व श्रीराम गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर नन्हेंलाल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान नन्हेंलाल की मौत हो गई। मजदूर श्रीराम का इलाज सीएचसी में चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें