सुल्तानपुर। वनरोज से बाइक टकराने से होमगार्ड जवान समेत दो लोग घायल हो गए। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के समहुता कला निवासी बलवीर (35) होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी यूपी-100 में लगी है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह लंभुआ कोतवाली से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहे थे।
बाइक पर उनका भाई सलवीर भी सवार था। बेदूपारा गांव के पास सड़क पार कर रहे वनरोज से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।