फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भाई की बाइक पर बैठकर मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक महिला हादसे की शिकार हो गई। रास्ते में अचानक सड़क पर वनरोज आ जाने से बाइक उससे टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर निवासी धर्मेंद्र की पत्नी सपना सिंह (28) मंगलवार की शाम अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं।
रास्ते में सादीपुर गांव के पास सड़क पर अचानक एक वनरोज आ गया, जिससे बाइक टकरा गई। टक्कर से बाइक पर बैठी सपना सिंह सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें