फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े व संदिग्ध बैनामों की होगी जांच: डीआईजी स्टांप

Fri, 02 Aug 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। डीआईजी स्टांप ने बृहस्पतिवार को स्थानीय तहसील परिसर स्थित उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग दोगुना बैनामा होने पर उपनिबंधक की पीठ थपथपाई। साथ ही बड़े व संदिग्ध बैनामों की जांच के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उप महानिरीक्षक अयोध्या मंडल निरंजन कुमार बृहस्पतिवार सुबह ऑफिस खुलते ही उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंडों की रशीद बही एक, छह, आठ, चालान व लेखापत्रों का मिलान किया। कुछ बैनामों में राजस्व के नुकसान होने की आशंका जताते हुए उसकी स्वयं जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश उपनिबंधक आदित्य प्रताप जायसवाल को दिया।

डीआईजी ने तहसील स्थित रैन बसेरा में चल रहे दफ्तर को देखकर स्थिति की जानकारी ली। उपनिबंधक ने बताया कि कार्यालय के लिए तहसील से थोड़ी दूर पर जमीन एलाट है। डीआईजी ने जल्द ही उपनिबंधक कार्यालय का अपना भवन बनाने के लिए बजट जारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में बन रहे औद्योगिक गलियारा के लिए कारेवन समेत अन्य गांवों में चल रहे बैनामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व संबंधी जानकारी के बारे में प्रधान लिपिक ठाकुर प्रसाद गौतम ने बताया कि लक्ष्य से अधिक हासिल किया गया है। इस पर उपमहानिरीक्षक ने पूरे स्टाफ की सराहना की। अंत में उन्होंने परिसर में कदंब का पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें