फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती कॉरिडोर का किया भूमि पूजन

Fri, 05 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीताकुंड पर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद लोगों को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष। स्रोत-पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर स्थित गोमती नदी के सीताकुंड घाट का स्थल ऐतिहासिक बनेगा। फसाड लाइट से घाट को जगमग किया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कार्य करीब पांच करोड़ रुपये से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम शहर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने फसाड लाइट और गोमती कॉरिडोर की योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के घाट के पास शौचालय, कपड़े बदलने के लिए कक्ष, सीढी व अन्य कार्य 3.74 करोड़ रुपये से कराए जांएगे। फसाद लाइट का कार्य 1.19 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। उन्होंने ईंट रखकर कार्य की शुरुआत की। विधायक ने सरकार के कार्य की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों को महत्व देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने भी सरकार के कार्य की सराहना की। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अवर अभियंता अजय कुमार, जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें