लंभुआ (सुल्तानपुर)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान सीओ कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए। सीओ अब्दुस सलाम को ज्ञापन देकर बताया कि कोतवाली लंभुआ में कार्यकर्ता दुखी यादव और अरविंद कुमार के साथ उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने अभद्र व्यवहार किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय और प्रदेश महासचिव आनंद प्रताप सिंह ने तत्काल जांच कराकर उप निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने किसानों को जांच कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला प्रभारी मजीद खान, सचिव सबरे आलम, मंडल अध्यक्ष धर्मराज त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू चौबे, भोलानाथ गौतम, देवव्रत श्रीवास्तव, भारत सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश ओझा सहित कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)