फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर पार्टियों से सतर्क रहने की जरूरत : प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के खैराबाद मोहल्ले में रविवार को आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठन के मध्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अफजल अंसारी ने कहा कि पसमांदा मुसलमानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन

सेक्युलर पार्टियां हमसे वोट तो ले लेती हैं, लेकिन जब हिस्सेदारी देने का अवसर आता है तो मुकर जाती हैं। ऐसे लोगों व दल से हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
अयोध्या मंडल प्रभारी जलील अहमद ने कहा कि हमारा मकसद पसमांदा मुसलमानाें को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। बैठक में जिलाध्यक्ष गफ्फार घोसी, साबिर, मोहम्मद नसीम शाह, असादुल्लाह, कमल, नसीब, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जावेद, खालिद मंसूरी, हाजी अनवर शब्बीर, मोहम्मद जावेद, बाबू हसीब, डॉ. इफ्तेखार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें