फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऽपात्रों के घर-घर तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभऽ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय विकास खंड परिसर में जन समस्याओं को सुनने के लिए सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर विधायक व एसडीएम बल्दीराय ने जनता की शिकायतें सुनीं। इसके बाद विधायक और एसडीएम ने चिह्नित गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

जन समस्याओं को सुनते हुए शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाएं पात्रों के घर-तक पहुंचाई जा रही हैं। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जनता की समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया है। जनधन, उज्ज्वला, शौचालय जैसी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र जरूरतमंद तक पहुंचाया गया है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पहले से चिह्नित 200 से अधिक लोगों को कंबल बांटा गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप तिवारी, पूर्व जिला मंत्री बलराम मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह, राम अकबाल दुबे, उमाकांत शुक्ल, दुर्गा पांडेय, अमरपाल सिंह, जमुना पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान के तत्वावधान में रविवार को संस्थान के प्रबंधक भोलानाथ सिंह की ओर से 700 गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने शिक्षा व समाजसेवा को अपना सिद्धांत बताते हुए लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कुलानुशासक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने सेवा को ही सबसे बड़ा कर्म बताते हुए सबको इसी आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोज सिंह व महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें