फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाभार्थियों को दिया गया कन्या सुमंगला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में मुख्यमंत्री के बाद शुक्रवार को सूबे के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री ने जिले में कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया। योजना के शुभारंभ मौके पर 45 लाभार्थियों को मंत्री ने लाभांवित किया। उन्होंने योजना को महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन

पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि महिला सशिक्तकरण की अपनी प्रतिबद्धता के लिए सरकार कन्या सुमंगला योजना को संचालित कर रही है।
कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उददेश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना व बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना है।
विज्ञापन

जन्म से सहायता पाकर बालिकाएं को स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने योजना की जानकारी दी। बताया कि इसमें तीन लाख की वार्षिक आय वाले परिवार के लोग अपनी बालिकाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना के तहत अभी तक कुल 3893 आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत हुए हैं। इसमें 1558 आवेदन फाइनल सबमिट करने के बाद 45 की संस्तुति कर शासन को भेज दिया गया है।
कार्यक्रम में मंत्री ने लाभार्थियों को संस्तुति पत्र वितरित किया। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केशकुमारी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में एलईडी के जरिए लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। डीएम सी. इंदुमती ने योजना के बारे में जानकारी दी। रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें