फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेलौना पूरब ने जीता संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 26 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। कंपोजिट विद्यालय बेलौना पूरब में शनिवार को गारवपुर संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन से बेलौना पूरब के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक बरकतुल्लाह खान और सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद दुबे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सरफराज ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में हाटा के प्राथमिक विद्यालय के छात्र आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में हाटा और बेलौना पूरब की छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जूनियर वर्ग की बालिका संवर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में तमन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का परिचय दिया।
वहीं, जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुशल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में संतोष विश्वकर्मा, संदीप गोस्वामी, उपासना और वंदना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल दिनेश प्रजापति, बृजेश कुमार और उदय राज पाल ने किया। इस मौके पर शिक्षक नेता रणवीर सिंह ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें