फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से बेगमपुरा एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच

Thu, 19 Nov 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब देव स्थल पर पहुंचने में मुश्किल नहीं होगी। बेगमपुरा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। एक दिसंबर से बेगमपुरा एक्सप्रेस में नए कोच को जोड़ दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को आसानी से ट्रेन में आसानी से जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन



बाबा काशी विश्वनाथ और माता वैष्णों देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु अब आसानी से देव स्थल तक पूजन-अर्चन के लिए पहुंच सकेंगे। जल्द ही उस रूट पर जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में दो कोच बढ़ाए जाएंगे। रेल महकमे ने वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में एक दिसंबर से नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है। माता वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेगमपुरा एक्सप्रेस में दो नए कोच लगाए जाएंगे।

 पहला कोच थर्ड एसी और दूसरा स्लीपर कोच से जुड़ेगा। अब तक बेगमपुरा एक्सप्रेस में 18 कोच थे। दो कोच बढने पर ट्रेन में कोच की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। वाराणसी से जम्मूतवी को जाने वाली ट्रेन में एक दिसंबर से दो कोच बढ़ेंगे, वहीं जम्मूतवी से चलकर वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में दो दिसंबर से कोच जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा और आय में बढ़ोतरी के लिए की गई है। कोच की संख्या बढने से आरक्षण कराने में आसानी होगी। इस संबंध में रेलवे के सीनियर डीसीएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि एक दिसंबर से बेगमपुरा अप और डाउन में दो कोच बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें