फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अंबाला में जलभराव से बेगमपुरा व हिमगिरि एक्सप्रेस निरस्त

Mon, 10 Jul 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंबाला रेल मंडल में भीषण बारिश से हुए जलभराव की वजह से रेलवे ने बेगमपुरा अप व हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को निरस्त कर दिया। दो ट्रेनों का संचालन अचानक रद्द किए जाने की सूचना मिलने से यात्री परेशान हो गए। मजबूरी में यात्रियों ने लखनऊ आदि स्टेशनों पर जाकर दूसरी ट्रेनें पकड़ीं।
विज्ञापन



भीषण बारिश होने से सरहिंद-नागलडेम व चंडीगढ़-सनेहवाल रेलखंड में भारी जलभराव हो गया है। इस वजह से वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा अप व जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया। सोमवार को स्टेशन पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


अखंडनगर से सुल्तानपुर पहुंचे राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने हावड़ा तक का रिजर्वेशन करवाया था। उनका स्लीपर के एस फाइव कोच में आरक्षण था। सोमवार को जब वे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन



मोतिगरपुर के दीनानाथ ने बताया कि उन्हें बेगमपुरा एक्सप्रेस से सोमवार को जम्मू निकलना था। ट्रेन का संचालन निरस्त होने से अब उन्हें दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ जाना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि अंबाला रेल मंडल में भीषण बारिश से हुई जलभराव की समस्या को लेकर बेगमपुरा अप व हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन निरस्त करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें