फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेगमपुरा व हिमगिरि एक्सप्रेस 13 घंटे लेट

Tue, 07 May 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस सोमवार को तय समय से करीब 13 घंटे लेट रही। वहीं हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस भी तय समय से करीब 13 घंटे लेट रही। अन्य ट्रेनोें का संचालन भी तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। इससे दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



जोधपुर-वाराणसी मरुधर डाउन एक्सप्रेस सोमवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से 13 घंंटे से अधिक लेट रही। जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय से साढ़े 13 घंटे से अधिक लेट रही। मऊ-वड़ोदरा समर स्पेशल अप एक्सप्रेस तय समय से करीब छह घंटे की देरी से रवाना की गई। भीषण गर्मी में प्रमुुख ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों के लेट होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस समय लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें