फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुरेंगे रक्षा मंत्री के  अंगीकृत गांव के दिन

Fri, 03 Jun 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
रक्षामंत्री के सचिव ने दिया आश्वासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर की ओर से अंगीकृत अमेठी संसदीय क्षेत्र के बरौलिया गांव के दिन बहुरने के आसार बढ़ गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के निजी सचिव मयूरेश खंडवे ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर सियासी हलचल बढ़ा दी।
विज्ञापन


उनके साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के निजी सचिव विजय कुमार गुप्ता भी थे। दोनों मंत्रियों के निजी सचिव के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है। बरौलिया से निकलने के बाद दोनों निजी सचिवों की टीम शाहगढ़ के हरिहरपुर गांव पहुंची। यहां हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) कोरवा केसीएसआर के फंड से सोलर लाइट आदि का कार्य कराया गया था।

दोनों ने कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एचएएल कोरवा की टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, कालीबक्श सिंह, हिंदेश सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेश पासी, सुरेंद्र सिंह बरौलिया, राजीव शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें