फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज की निगरानी में होगा बार चुनाव : हाईकोर्ट

Thu, 24 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के आवेदन पर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने बताया कि जस्टिस मंजीव शुक्ल और राजन राय की बेंच ने एक हफ्ते में एल्डर्स कमेटी को चुनावी कार्यक्रम जारी करने और जिला जज की निगरानी में 20 अक्तूबर के पहले चुनाव कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने निवर्तमान पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 24 घंटे में एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने का आदेश दिया है। वहीं, हाईकोर्ट ने मतगणना के दौरान हुए बवाल व डीवीआर चोरी की घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी की निगरानी में जांच व कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। हाईकोर्ट ने बवाल में शामिल अधिवक्ताओं के दोषी पाए जाने पर उनके निष्कासन समेत अन्य कार्रवाई करने के लिए कहा है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान 10 सितंबर को मतगणना के समय बवाल हो गया था, जिसके बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया निरस्त करने की घोषणा कर दी थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई करते हुए कड़े निर्देशों के साथ आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें